गिरिडीह - गिरिडीह में युवक दिलीप दास की हत्या मामले में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पीड़ित परिवार से मिले। जहां उन्होंने परिवार को आर्थिक सहयोग और हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिया। मौके पर मंत्री ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।









