रांची - थाना में रील बनाना युवक को महंगा पड़ गया। रील वायरल होने के बाद चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया और युवक को उसकी गलती का एहसास कराने के लिए थाने परिसर में परेड करवाई।
गौरतलब हो कि साहिल महतो नामक युवक पूरे एटीट्यूड में सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस होना चाहता था। इस बाबत वह चुटिया थाना परिसर में जा घुसा और सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए वीडियो बनाया। साहिल का वह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो गया। उसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में भी ले लिया। हालांकि चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने आरोपी युवक को सबक सिखाने के लिए परेड कराया और थाना से पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। वहीं युवक ने माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही।








