(धीरज कुमार, संवाददाता, बक्सर)
बक्सर - बक्सर के चौसा में दो दिनों पहले एक शादी समारोह में खूनी खेल खेलने वाला सनकी आशिक दीनबन्धु को पुलिस ने धर दबोचा है।
दरअसल एकतरफा प्यार में पागल सनकी आशिक द्वारा शादी समारोह में जब जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। उसी वक्त दुल्हन को गोली मार दी थी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह युवती से एकतरफा प्रेम करता था और शादी से पहले उसे मना किया था। मगर युवती के द्वारा किए गए इंकार और शादी तय हो जाने से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला।
इस मामले पर बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की को और भी कई गोलियां मारने वाला था। जिससे कि युवती की मौके पर ही मौत मृत्यु हो जाय। मगर पिस्टल ने धोखा दे दिया। आगे उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।











