(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया। पीएम सूर्य घर योजना का फ्रेंचाइजी हेमंत कुमार ने बिहार झारखंड के लिए लिया है। उन्होंने गुलदस्ता देकर सांसद महोदय का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने भी इस योजना का लाभ उठाने वाले पहले लाभार्थी सुनील केशरी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मौके पर पहुंचे कई लोगों ने पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाने की बात कही और अपने घर का बिजली बिल शून्य हो जाने पर सहमती जाताई।
मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इसको अपने घर में लगवाने से बिजली बिल तो कम होगा ही पर अधिक बिजली उत्पादन होने पर बिजली विभाग को इसे देखकर पैसे भी कमा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अहमदाबाद में करीब 90% लोगों के घर में सोलर पैनल लगा हुआ है। वहीं यूपी में भी घरों में सोलर एनर्जी का इस्तेमाल किया जा रहा है। झारखंड में भी इसे प्रमोट किया जा रहा है। पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाने वाले अन्य लोगों में राहुल राणा, राजीव सिन्हा, प्रभात कुमार एवं अन्य शामिल हैं।








