(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - नगर निगम की साधारण बोर्ड बैठक में पहली बार पदेन सदस्य के रूप में सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। बैठक में उन्होंने कहा कि शहर के विकास की प्राथमिकता बेहतर सड़क, सुदृढ़ नालियां और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था होनी चाहिए। सांसद ने केशव हॉल के समीप पार्किंग निर्माण, पुरानी सब्जी मंडी के विस्तार, स्ट्रीट वेंडरों के व्यवस्थित पुनर्वास, खाता संख्या-140 के होल्डिंग परिवर्तन तथा शहर के मुख्य नाले के दोनों ओर शोल्डर निर्माण का सुझाव दिया। उन्होंने नगर निगम को आवश्यक मशीन और उपकरण उपलब्ध कराने के लिए सांसद निधि से हरसंभव सहयोग का भी भरोसा दिया।
आयोजित बैठक में मेयर अरविंद राणा, डिप्टी मेयर अविनाश कुमार यादव, नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता, पार्षद एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।








