(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड में 750 करोड़ रुपये से अधिक के कथित शराब घोटाले को लेकर सियासत गरमा गई है। इस पूरे मामले को लेकर राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को एक पत्र सौंपा। बाबूलाल ने इस पत्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में यह घोटाला 38 करोड़ रुपये का माना जा रहा था। लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो यह आंकड़ा भी बढ़कर 750 करोड़ रुपये से अधिक का हो गया।











