(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची – राजधानी रांची के वकीलों में आक्रोश देखने को मिला। दरअसल एसडीओ कोर्ट से किसी मामले को लेकर 15 वकीलों को अपना जवाब रखने के लिए नोटिस भेजा गया। यह नोटिस कोतवाली पुलिस ने जिला बार संगठन के पदाधिकारी को दिया था। नोटिस देख वकीलों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और सभी वकीलों ने कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार से मिलने पहुंच गए। इस दौरान वकीलों ने कोतवाली थाना में जम बवाल काटा।
वहीं इस मामले में पुलिस की माने तो याचिकाकर्ता पूजा कुमारी के द्वारा 15 अधिवक्ताओं के विरुद्ध आरोप लगाया गया था। एसडीओ कोर्ट के द्वारा कारण जानने के लिए नोटिस किया गया, जिसका कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा तामिल कराया जा रहा था। जिसके बाद अधिवक्ताओं के द्वारा हंगामा किया गया।
हलांकि पुलिस के समझाने के बाद सभी अधिवक्ता वापस चले गए। लेकिन जाते जाते वकीलों ने एसडीओ कोर्ट के काम का बहिष्कार का ऐलान किया और जरुरत पड़ी तो सिविल कोर्ट के काम का भी बहिष्कार किया जाएगा।








