(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू इन दिनों झारखंड दौरे पर हैं। इसी बीच मंगलवार को के. राजू ने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी एकजुटता अनुशासन और जन सरोकार के मुद्दों के साथ जनता के पास जाने को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी ने मंत्रियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी मंत्री केवल पार्टी लाइन पर ही अपनी बात रखेंगे, सार्वजनिक बयानबाजी नहीं करेंगे।
बैठक के दौरान आगे उन्होंने कहा कि हर 15 दिनों पर सभी मंत्री एक साथ बैठक कर जनमुद्दों पर विचार विमर्श करके उस मुद्दे पर एक राय बनाकर जनता के सामने रखेंगे।








