रिपोर्ट - मानस घोस
जमशेदपुर: जुबली पार्क, जमशेदपुर (झारखंड) में ALL INDIA LIAFI की एक ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया, जो आगामी GB cum Election (23–24 जनवरी 2026, श्री जगन्नाथ पुरी, उड़ीसा) को सफल बनाने के उद्देश्य से रखी गई थी। यह बैठक बेहद शानदार और उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ जमशेदपुर की आठों शाखाओं के अलावा चाईबासा और घाटशिला के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से विश्वास दिलाया कि प्रत्येक शाखा से कम से कम 10 लियाफियन पुरी में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल सचिव (HQ) असगर अहमद खान (चक्रधरपुर), उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह (चाईबासा), रवि कुमार (CAB, जमशेदपुर), कोषाध्यक्ष कुसुनू बोदरा (JSR-1) सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा घाटशिला शाखा से नीमाई चंद, मोहित कुमार दत्ता; चाईबासा से प्रदीप गुप्ता, ताज खान; JSR-1 से दिलीप मिश्रा, मनोज मिश्रा; JSR-2 से विनोद सिंह, बिपिन बिहारी महतो; JSR-3 से रास बिहारी पांडे, ललित शर्मा; JSR-4 से श्र उत्पल मंडल, श्र अधीर प्रधान; JSR-CAB से ए. राम राव, सूर्य प्रकाश; जुगसलाई से बिमल कुमार कर्ण, उमेश शाह तथा आदित्यपुर से शशि, अजीत कुमार सिंह सहित अनेक लियाफियन ने गर्मजोशी से भाग लिया।
बैठक के दौरान बेटी सम्मान योजना पर भी गंभीर चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि बेटियों की शादी के समय उनके परिवारों को आर्थिक सहयोग किस प्रकार खुशीपूर्वक दिया जाए, इस पर विचार करने हेतु शीघ्र ही एक समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति सभी संभावनाओं पर विचार कर एक विस्तृत रिपोर्ट मंडल एवं शाखाओं के समक्ष यथाशीघ्र प्रस्तुत करेगी।
बैठक के सफल आयोजन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।









