(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - जेएमएम समर्थित उम्मीदवार उमेश ठाकुर के पक्ष में पार्टी के नेता चास नगर निगम क्षेत्र में पसीना बहा रहे हैं। नेताओं का कहना है कि जिनके ऊपर केंद्रीय नेतृत्व और जनता का आशीर्वाद हो उसे मेयर बनने से कोई नहीं रोक सकता।
इसी क्रम में उमेश ठाकुर में वार्ड 6 सहित अन्य वार्ड का दौरा कर जनता से आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय समिति सदस्य रिजवान क्रांतिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब हो कि केंद्रीय नेतृत्व ने रिजवान क्रांतिकारी को उमेश ठाकुर के प्रचार प्रसार में लगाया है।











