साहिबगंज - मछुआ सोसाइटी में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन बिल को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे झारखंड में लागू किए जाने का सभी ने विरोध किया। बैठक में मौजूद झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज संशोधन बिल को झारखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे काला कानून करार दिया। झामुमो जिला कमेटी ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस बिल के विरोध में मजबूती से आवाज उठाएगी।
खान एवं खनिज संशोधन बिल का झामुमो ने किया विरोध

BYBASUDEO MISHRA
Aug 26, 2026, 04:44 PM IST• Updated: Aug 26, 2026
2 Mins Read






