(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - घरेलू गैस की कीमतों में की गई वृद्धि के खिलाफ गुरूवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में धरना देकर आंदोलन कर रही है। धरना के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन देने का काम किया गया है।
बोकारो की बात करें तो यहां भी जिला मुख्यालय में झामुमो जिला अध्यक्ष की अगवाई में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं का कहना है कि घरेलू गैस की कीमत आसमान छू रही है, केंद्र सरकार अगर इस बढ़ी कीमत को वापस नहीं लेती है तो सड़क से सदन तक हम लोग आंदोलन करेंगे।









