(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विष्णुगढ़ हत्याकांड को लेकर भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला और महानगर समिति के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा चौक पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया।
जेएमएम की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम देवी ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी राज्य में अस्थिरता फैलाने का काम कर रही है।
आगे उन्होंने विष्णुगढ़ हत्याकांड को लेकर कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं, इस मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।











