अमेरिका और इजरायल की साझा कार्रवाई में 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर 86 साल के अयातुल्ला अली खामेनेई की हवाई हमले में मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। ईरानी मीडिया के अनुसार हमलें में खामेनेई के साथ-साथ उनकी बेटी, दामाद और नाती की भी मृत्यु हो गई। जिसके बाद ईरान में 40 दिन के शोक का ऐलान किया गया है।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद देश एक गहरे और अभूतपूर्व राजनीतिक-सैन्य संकट में फंस गया है। उनकी मौत के बाद, ईरान की कमान किसके हाथ में होगी ? यह अभी तय नहीं किया गया है।











