ईरान भी अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब दे रहा है। ईरान मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को तो निशाना बना ही रहा था। लेकिन अब वह उनके दूतावासों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें बरसा रहा है। ईरान ने मंगलवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद और कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावासों पर ड्रोन से हमले किए।
इसी बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए यूएसए ने एक आपातकालीन बैठक कर एडवाइजरी जारी किया है। अमेरिका अपने नागरिकों से मिडिल ईस्ट के एक दर्जन से अधिक देशों को छोड़ने को कहा है।










