दुमका - ईरान अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत मे देखा जा रहा है। हालांकि सरकारें एलपीजी सिलेंडर की कमी को दूर करने का हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन फिर भी उपभेक्ता परेशान हैं।
इसी क्रम मे झारखण्ड के उपराजधानी दुमका मे भी एलपीजी सिलेंडर की कमी देखी जा रही है। इस कमी को देखते हुए होटल मालिकों ने एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता छोड़ कोयला और लकड़ी के चूल्हे का सहारा लिया है। दुमका शहर के बीचो बीच स्थित ग्रीन होटल के मालिक का कहना है कि ग्राहकों को खाने में किसी प्रकार की कोई कमी न हो इसको देखते हुए हमने कोयला और लकड़ी का उपयोग करना शुरू किया है।











