(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए जीएसटी में हो रहे बदलाव और इसको लेकर गठित ट्रिब्यूनल से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से बोकारो के सेक्टर पांच स्थित सीएमए भवन ने सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में कोलकाता सहित अन्य जगह से आए चार्टर्ड अकाउंटेंट के द्वारा जीएसटी रिफॉर्म से संबंधित जानकारी प्रोफेशनल के बीच दी गई। इस मौके पर जीएसटी में वर्तमान डेवलपमेंट विवादित पहलुओं एवं प्रोफेशनल के समक्ष व्यावहारिक मुद्दों व चुनौतियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। सेमिनार में उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट ने बताया कि यह भारत सरकार के द्वारा एक बेहतर टैक्स सिस्टम है। जिसमें पहले तो कुछ परेशानियां जानकारी के भाव में हो रही थी। लेकिन अब वह काफी सरल हो चुका है। जीएसटी के आने से बहुत से कॉस्ट अकाउंट की पढ़ाई करने वाले युवाओं को नौकरी भी मिलेगी और वह खुद से प्रैक्टिस भी कर सकते हैं।











