(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में पूर्वा मोटर्स के द्वारा चास के भूतनाथ मंदिर फोरलेन स्थित अपने नए रिनालट शोरूम एवं वर्कशॉप का भव्य उद्घाटन किया गया।
बताया गया कि यह आधुनिक शोरूम ग्राहकों को एक ही स्थान पर अत्याधुनिक वाहन प्रदर्शन, बिक्री एवं सर्विसिंग की सुविधाएं प्रदान करेगा। इस अवसर पर नई डस्टर के आकर्षक फीचर्स एवं आधुनिक तकनीक का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष उद्घाटन ऑफर्स एवं ऑन-स्पॉट बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। वहीं मीडिया से बात करते हुए संचालक रविंद्र कुमार ने बताया कि यह शोरूम ग्राहकों को बेहतर सेवा, विश्वसनीयता एवं आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।









