(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - आगामी सरस्वती पूजा को देखते हुए बोकारो पुलिस अलर्ट मोड में है। पूजा को ध्यान में रखते हुए सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है।
इसी बीच बोकारो पुलिस लाइन सेक्टर 12 में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार ने किया। इस दौरान उपद्रवी और पुलिस आपस में भिड़ते दिखे। इस संबंध में सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार ने बताया कि आगामी सरस्वती पूजा को देखते हुए एसपी के निर्देश पर मॉक ड्रिल किया गया है। जिससे कि पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को लेकर पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैयार रहे।









