रांची - बुढ़मू स्थित ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई है। जहां बगदा घाटी में एक पल्सर बाईक सवार पति पत्नी की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाईक सवार पति, पत्नी और दो बच्चों के साथ अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट की गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में बाईक सवार पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये।
ग्रामीणों ने बताया कि बुढ़मू थाना क्षेत्र के बाड़े गांव निवासी नारायण सिंह अपनी पत्नी प्रिया कुमारी और दोनों बच्चों को लेकर अपने ससुराल पतरातू थाना क्षेत्र के साकुल गांव अपनी बीमार सासू मां को देखने जा रहे थे। इसी दौरान बगदा घाटी में उक्त घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ठाकुर गांव पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मृतक दंपति के शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु रिम्स भेज दिया। वहीं दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है।








