(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - विस्थापित मजदूर सह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 9 में किया गया। इस कार्यक्रम में शिरकत करने बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जय मंगल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं मौके पर विस्थापितों ने अपने दुख दर्द को विधायक से साझा किया।
विस्थापितों की बात सुन कर विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने कहा कि विस्थापितों को झूठे वादे कर सिर्फ वोट लेने का काम किया जाता है। इस कारण आज पंचायत का दर्जा नहीं मिल पा रहा है। हम चाहते हैं कि प्रबंधन या तो उन्हें पंचायत में शामिल करने के लिए एनओसी दे या फिर दूसरे जगह बसा कर उन्हें मुआवजा देने का काम करें।











