RANCHI: झारखण्ड के कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी के नेतृत्व में ठाकुरगांव स्थित उनके आवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड के कई पदाधिकारी सहित पंचायत के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी लोगों ने होली पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया और एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लोगों ने लुफ्त उठाया। मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, बुढ़मू मंडल अध्यक्ष हीरालाल लोहरा, ठाकुरगांव मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, प्रभु यादव, सदन साहू, देवनारायण सिंह, समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य लोग शामिल हुए।











