पतरातू - लबगा पंचायत सचिवालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया किरण यादव ने की। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधि, महिलाएं एवं युवाओं ने भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर विशेष रूप से स्थानीय विधायक रोशनलाल चौधरी की धर्मपत्नी डॉ रेखा चौधरी भी उपस्थिति रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
वहीं मुखिया किरण यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। जो सामाजिक भेदभाव मिटाकर सभी को एक साथ लाता है। कार्यक्रम का समापन पूर्व उप मुखिया लालू महतो के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया।











