दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश सिलसिला लगातार जारी है। गौरतलब हो कि पूरे उत्तर भारत में मॉनसून एक्टिव है। असम और ओडिशा की बात करें तो यहां बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं केरल में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। उत्तर भारत के अलावा मध्य भारत में भी बारिश हो रही है। पहाड़ों पर भी बरसात ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। वहीं मौसम विभाग ने 8 अगस्त यानी आज देश के बहुत से राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश

BYBASUDEO MISHRA
Aug 8, 2026, 12:04 PM IST• Updated: Aug 8, 2026
2 Mins Read







