(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष और श्रद्धा का अवसर आने वाला है। पूज्य मुनिश्री 108 सुयश सागर जी महाराज का नगर में 5 जुलाई, रविवार को प्रातः 7:00 बजे भव्य मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए समाज की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मंगल प्रवेश मार्ग पर तीन तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं, जिन्हें आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। पूरे मार्ग को धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगल प्रवेश के दौरान महिलाएं एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में पूज्य मुनिश्री का स्वागत करेंगे। श्रद्धालु मंगल गीत एवं जयघोष के साथ अपने आराध्य संत का अभिनंदन करेंगे। बताया गया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहेंगे।







