(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो में रविवार को सेल के द्वारा हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुईं। गौरतलब हो कि हाफ मैराथन का आयोजन सेल बोकारो स्टील के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। बोकारो के सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से इसकी शुरुआत हुई। हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर बोकारो स्टील के डायरेक्टर इंचार्ज प्रियरंजन ने रवाना किया।
महिला वर्ग में धनबाद की रूबी कुमारी और पुरुष वर्ग में बोकारो जिले के दुग्धा के रहने वाले सुनील कुमार प्रथम स्थान पर रहे। मौके पर बोकारो स्टील के डायरेक्टर इंचार्ज प्रियरंजन ने बताया कि सेहत के लिए खेल बहुत जरूरी है। इस मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।








