(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो रहे पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शिबू सोरेन कि आज पहली पुण्यतिथि है। इस पुण्यतिथि को लेकर पूरे झारखंड के साथ बोकारो में भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। बोकारो के कैंप टू स्थित गुरुजी स्मृति नगर भवन के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता, कार्यकर्ता और जिले के डीसी और एसपी भी मौजूद रहे। बताया गया कि स्थल पर गुरुजी के आदमकद प्रतिमा को भी स्थापित किया जाएगा।
इस दौरान जिले के डीसी और एसपी ने कहा कि गुरुजी झारखंड की अस्मिता, शिक्षा और नशे के खिलाफ लगातार लोगों को जागरुक करते रहे। गुरुजी आदिवासियों के सबसे बड़े नेता भी माने जाते हैं। ऐसे में उनके बताए रास्ते पर ही हम लोगों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।








