(मो० काजीरूल शेख, संवाददाता, पाकुड़)
पाकुड़ - बैंक कॉलोनी स्थित नया नगर भवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में नगर परिषद पाकुड़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शबरी पाल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए शबरी पाल ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य पाकुड़ शहर के विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ में गंगाजल पहुंचाने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके। उन्होंने आगे बताया कि आगामी 12 मार्च को उनका शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है और शपथ लेने के बाद वह पूरी ताकत के साथ शहर के विकास कार्यों में जुट जाएंगी।











