रांची - राजधानी रांची के बरियातू स्थित हाउसिंग कॉलोनी चौक पर सकल हिंदू समाज के द्वारा “विराट हिंदू सम्मेलन” का आयोजन किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना था। आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के लोगों के साथ क्षेत्र संघचालक देवरत पहन, समाजसेवी विनोद गद्यान और स्वामी दिव्यज्ञान शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया। साथ ही छोटे छोटे बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत अपनी शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकजुटता नजर आई।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम के संयोजक सत्यम सत्यदर्शी और सह संयोजक पंकज कुमार, मुकेश चौधरी, बुबई, प्रतीक प्रिय, विराट सिंह, राजेश, विवेक कुमार का योगदान सराहनीय रहा।











