(राजेश कुमार मुंडा, संवाददाता, रामगढ़)
रामगढ़ - बलसगरा में जमीन विवाद में गिरिडीह के रजिस्टार की निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बलसगरा में बालेश्वर पटेल एवं रामू साव के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। इसी बीच झारखंड सरकार में गिरिडीह में रजिस्टार पदस्थापित बालेश्वर पटेल की हत्या की जाने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद बालेश्वर पटेल को आनन फानन में रांची रोड स्थित होप अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।







