RANCHI: पूर्व विधायक योगेंद्र साव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 11 फरवरी का बताया जा रहा है, जब वे केडी माइंस में आंदोलन कर रहे मजदूरों के बीच पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने NTPC कंपनी के अधिकारियों और प्रबंधन के खिलाफ कड़ा बयान दिया।
वीडियो में योगेंद्र साव कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर रैयतों और स्थानीय लोगों को फर्जी केस में फंसाकर डराने और थाना के जरिए नोटिस भेजने का काम बंद नहीं हुआ, तो वे “सेंधरा” करेंगे। स्थानीय भाषा में “सेंधरा” का मतलब जान से मारना या हिंसक कार्रवाई करना होता है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।











