रांची - जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल.खियांग्ते मंगलवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे। सीआईडी कार्यालय पहुंचने के बाद पत्रकारों ने एल.खियांग्ते से सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए सीधे कार्यालय के अंदर चले गए।
गौरतलब हो कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी एल. खियांग्ते को पूछताछ के लिए तलब किया था।








