(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड की राजधानी रांची स्थित सिदधू कान्हू पार्क में हूल दिवस के मौके पर सुबे के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सिद्धों कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिद्धू कान्हु के बलिदान से हमे प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने हूल विद्रोह कर ब्रिटिश हुकूमत की नींदें उड़ा दी थीं। सिद्धू कान्हू ने अपने अदम्य साहस, नेतृत्व और बलिदान से राष्ट्रप्रेम की मिसाल प्रस्तुत की। उनका त्याग और संघर्ष आज भी समाज को प्रेरित करता है। उनके आदर्शों से सीख लेते हुए हम सभी को सामाजिक समरसता, न्याय और समानता की स्थापना के लिए काम करना चाहिए।







