रांची - राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति तेजी से करवट ले रही है। अब तक छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। झामुमो ने राज्यसभा के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पूर्व मंत्री बैजनाथ राम पार्टी के उम्मीदवार होंगे, उनकी जीत तय मानी जा रही है। भाजपा ने अब तक अपने प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले दिनों चर्चा में रहे गौरव वल्लभ ने पर्चा खरीद लिया है। राज्यसभा चुनाव में यदि सभी छह उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो झारखंड गठन के बाद पिछले 26 वर्षों में पहली बार इतने उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे।








