(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - रांची उत्पाद विभाग लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी बीच उत्पाद विभाग ने नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बताया गया कि मांडर थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित एक मकान में नकली शराब बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग ने वहां छापेमारी की है। जहां से बड़े पैमाने पर नकली शराब जप्त किए गए हैं साथ ही मौके से नकली शराब बनाने के केमिकल, खाली शराब की बोतलें, रैपर समेत शराब बनाने की अन्य सामग्रियों को जप्त किया गया है।
उत्पाद विभाग नकली शराब की फैक्ट्री के संचालक का पता लगा रही है। ताकि उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सके। बता दें कि जल्द ही होली का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में होली के त्यौहार के दौरान बड़े पैमाने पर नकली शराब को बाजार में खपाने की तैयारी थी। जिसका उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है।











