(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - जेटेट की परीक्षा आज सुबह 10 बजे से 1 तक प्रथम पाली में ली जानी थी। लेकिन सेक्टर 9 स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में एक सेट का 32 प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा। प्रश्न पत्र के नहीं पहुंचने पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षार्थियों का आरोप है कि प्रशासन ने पूरी तरह से परीक्षार्थियों को कैद में कर रखा था। सिर्फ बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के द्वारा आश्वासन दिया जा रहा था कि 1 घंटे में प्रश्न पत्र आ जाएगा। प्रश्न पत्र का सेट धनबाद चला गया है। लेकिन 1 बजे एग्जाम खत्म होने के बाद भी प्रश्न पत्र नहीं आया। ऐसे में प्रशासन के कार्य शैली पर सवाल उठना लाजिमी है। परीक्षार्थियों ने कहा कि हम लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। परीक्षार्थियों के हंगामे को देखते हुए उपायुक्त और एसपी मौके पर मौजूद रहे।
बोकारो पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इस मामले को लेकर कहा कि यह जेपीएससी की लापरवाही है। वहीं प्रशासन ने मीडिया को भी इस खबर का कवरेज करने से रोकने का प्रयास किया गया।









