रांची - मोहर्रम के अवसर पर डोरंडा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डोरंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपिका प्रसाद का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। शांति एवं कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ उन्होंने पारंपरिक तलवारबाजी का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिला, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग इंस्पेक्टर दीपिका प्रसाद की तलवारबाजी देखकर आश्चर्यचकित रह गए। लोगों ने उनकी फुर्ती, आत्मविश्वास और पारंपरिक कला के प्रति सम्मान की सराहना की। मोहर्रम के जुलूस और अखाड़ों के प्रदर्शन के बीच उनका यह अंदाज़ चर्चा का विषय बना रहा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि थाना प्रभारी ने न केवल पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता कर पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध का संदेश भी दिया।








