(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास नगर निगम क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के अभियान के तहत बुधवार को नवनिर्वाचित मेयर भोलू पासवान एक बार फिर मैदान में उतरे। निगम की टीम ने चेक पोस्ट के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध रूप से लगाए गए ठेले और अस्थायी दुकानों को हटाया।
मेयर भोलू पासवान ने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र का सौंदर्यीकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बरसात को देखते हुए सभी नालों और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में अवैध रूप से किए गए सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। साथ ही अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों से अपील की कि वे कार्रवाई से पहले स्वयं ही अपने अवैध निर्माण और दुकानें हटा लें।








