कोडरमा - कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में प्रिंस पांडेय उर्फ बाबा के द्वारा पुलिस पर 5 राउंड फायरिंग किए जाने के बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इस साथ पुलिस ने तीन अन्य अपराधी सन्नी कुमार, अतुल कुमार एवं अमन राज को भी गिरफ्तार किया है। घायल अपराधी का इलाज सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया गया ये सभी अपराधी बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कोडरमा में लूट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कोडरमा में एकत्रित हुए थे। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। अपराधियों के पास से 3 पिस्तौल, 5 मैगजीन एवं 15 राउंड गोलियां भी बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस आगे की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।







