रांची – राजधानी रांची के राहे प्रखंड अंतर्गत दुल्मी गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने मंगलवार की अहले सुबह सुधीर प्रसाद कोईरी के पोल्ट्री फार्म को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। बताया गया कि हाथियों के हमले से फार्म को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही हाथियों ने गांव के आसपास के खेतों में लगी फसलों को भी तहस-नहस कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, लखीन कोईरी समेत दर्जनों किसानों की लगभग 10 एकड़ में लगी सब्जी फसल को हाथियों ने रौंद डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार नुकसान के बावजूद अब तक कोई ठोस और स्थायी पहल नहीं की गई है।











