दुमका - दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने अपने राज्य के साथ देश भर में अपना परचम लहराया है। अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में 41 वां रैंक प्राप्त किया। सुदीपा दत्ता ने हाल ही में जेपीएससी के द्वारा ली गई सीडीपीओ की परीक्षा में भी 24 वां रैंक प्राप्त किया था।
सुदीपा दत्ता ने खास बातचीत में बताया कि उन्होंने स्नातक की परीक्षा दुमका के आदित्य नारायण महाविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पास की। उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में कार्यरत हैं। जबकि माँ पम्पा दत्ता गृहणी है। सुदीपा ने बताया कि आज जो भी छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। अगर आप मेहनत के साथ आगे बढ़ते हैं तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।











