दुमका - पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि +2 हाई स्कुल हंसडीहा स्टेडियम में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एंव सेवन कर रहे हैं। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुन्डी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने मौके पर छापेमारी करते हुए तीन युवक सहादत शेख उम्र करीब 19 वर्ष, पिता- मो0 इकबाल, मो० बसीर उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-मा० सलीम दोनों ग्राम- शान्ति नगर कबरिस्तान दुधानी, दुमका और तीसरा आर्यन शेख उम्र करीब 19 वर्ष, पिता- इनतियाज शेख, ग्राम-टावर चॉक आईसक्रीम फैक्ट्री के पास दुधानी को हिरासत में ले लिया। तीनों युवक के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
प्राथमिकी दर्ज करते हुये गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।








