रांची - घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायतों के बीच रांची जिला प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल के दिनों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आई समस्याओं पर चर्चा की गई। कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान सप्लाई चेन में अस्थायी व्यवधान के कारण कुछ समय के लिए वितरण प्रभावित हुआ था। साथ ही कहा कि वर्तमान समय में स्थिति सामान्य है और गैस की उपलब्धता बनी हुई।
प्रशासन की ओर से उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले कर लें। जिससे कि समय पर डिलीवरी मिल सके। वहीं अधिकारियों के अनुसार बुकिंग के बाद सामान्य स्थिति में 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी दी जा रही है।











