(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – बीते 11 जनवरी को सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस, ने बिहार के बेगूसराय चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले शुभम कुमार को गुजरात के सूरत से और पंकज कुमार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर लूट के प्रयास में इस्तेमाल किए गए दो पिस्तौल, चार जिंदा गोली और एक बाइक को बरामद किया है।
इसकी जानकारी देते हुए एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस की टीम अपराधियों को गिरफ्तार करने में लगी हुई थी। शुभम कुमार के खिलाफ बिहार के बेगूसराय में 4 आपराधिक मामला दर्ज हैं। जिसमें पुलिस पर हमला करने का भी मामला शामिल है। वहीं पंकज कुमार के ऊपर भी दो मामला बिहार में दर्ज है। एसपी ने आगे बताया कि अन्य अपराधियों के साथ मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी करने का प्रयास जारी है।











