दुमका – दुमका से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पिता के ऊपर अपनी ही नाबालिक बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। बताया कया कि कलयुगी पिता ने रिश्ते की मर्यादा का ख्याल नहीं रखते हुए पिछले तीन वर्षों से अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। जिसके बाद 47 वर्षीय पिता को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह एफआईआर पीड़िता की मां ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना में दर्ज़ कराया था। इस बाबत संबंधित थाना की पुलिस दुमका पहुंची और नगर थाना क्षेत्र के गिधनी रोड स्थित आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी पिता एक निजी टेलीकॉम कंपनी में पिछले 04 माह से काम कर रहा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस उसे दुर्गापुर ले गई। इस संबंध में दुमका नगर थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि बेटी के साथ यौन शोषण के आरोपी पिता को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी दुमका टाउन थाना क्षेत्र से हुई।








