रांची – राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे है। बारिश के इस मौसम में धरना स्थल पर संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जहां लगातार कई दिनों से आमरण अनशन और धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी है। जिन्हें इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
इसी बीच आमरण अनशन पर बैठे पलामू के छात्र राहुल क्रांति की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें वायरल फीवर होने की पुष्टि हुई है।
बताया जा रहा है कि रांची में हो रही लगातार बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुटी है। जिसके कारण प्रदर्शन कर रहे छात्रों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। आइसा के झारखंड सचिव त्रिलोकीनाथ ने प्रशासन से तत्काल धरना स्थल पर स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।








