(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो हवाई अड्डे से उड़ान सेवा जल्द शुरू करने की मांग को लेकर आज हवाई अड्डा बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा हवाई अड्डा के समीप एकदिवसीय धरना दिया गया। इस धारणा का आयोजन बोकारो के आम लोगों के द्वारा किया गया था। जिसकी अगुवाई कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने की। इस दौरान चेंबर के पदाधिकारी सहित आम लोग भी मौजूद रहे।
धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि बोकारो से उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर जो भी बाधा है, उसे जल्द जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर दूर करें। क्योंकि बोकारो से हवाई सेवा शुरू होने से बोकारो का विकास की रफ्तार तेज होगी। जिसका दूरगामी परिणाम भी बोकारो में देखने को मिलेगा।









