धनबाद - डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल ऑडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि यह व्हाट्सएप कॉल की रिकॉर्डिंग है। इसकी रिकार्डिंग किसी दूसरे मोबाइल से की गई है।
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बरवाअड्डा थाने में विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में बताया गया है कि 22 अगस्त की रात करीब 8:09 बजे विधायक जयराम महतो का व्हाट्सएप कॉल आया और उन्होंने विधायक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामले को लेकर धनबाद पुलिस मेंस एसोसिएशन बरवाअड्डा के थाना प्रभारी रवि कुमार के समर्थन में उतर आया है। एसोसिएशन का कहना है कि जबतक इस मामले में कार्रवाई नहीं होगी, धनबाद में पुलिस काम नहीं करेगी। हालांकि वायरल ऑडियो-वीडियो की पुष्टि NBharat24.com नहीं करता है।








