रांची - पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। तमाड़ थाना क्षेत्र में एक सैलून दुकान की आड़ में चल रहे अवैध गांजे के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से करीब 3.9 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए सैलून संचालक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 44 वर्षीय तीजनाथ हजाम, पिता - गोवर्धन हजाम के रूप में हुई है। वह तमाइ थाना क्षेत्र के ही देउड़ी गांव का रहने वाला है।








