(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो के चंदनक्यारी थाना क्षेत्र में बीती रात चंदनक्यारी पावर सबस्टेशन में मुंह में कपड़ा ढक कर आए 10 से 12 नकाबपोशों ने सब स्टेशन में कार्यरत कर्मी को पिस्टल की नोक पर धमकाते हुए हाथ पैरों को रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया और सब स्टेशन में मौजूद कई कीमती उपकरणों को लेकर चलते बने।
इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता नरेंद्र मिंज ने बताया कि रात की घटना के बाद सुबह एक कर्मी पूजा के लिए फूल तोड़ने आया था। तो उसने गेट खुला देखा आवाज़ लगाई, जब आवाज अंदर कमरे से आई तो जाकर देखा कि अंदर कमरे में कुछ लोग बाहर से बंद हैं। उनके हाथ पांव बंधे हुए थे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। तत्काल इसकी सूचना चंदनक्यारि थाना पुलिस को दी गई। बताया गया कि लगभग 32 लाख के उपकरण का नुकसान हुआ है। मामले में पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।








